संभल, दिसम्बर 15 -- थाना बनियाठेर क्षेत्र के ब्लॉक बनियाखेड़ा अंतर्गत गांव भुलाबई का मुख्य चौराहा वर्षों से कीचड़ और जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि यह चौराहा अब सड़क नहीं, बल्कि नाली का रूप ले चुका है। गांव का आधा पानी इसी रास्ते से गुजरता है, लेकिन आगे नाला बंद होने के कारण पानी निकल नहीं पाता और चौराहे पर जमा होकर कीचड़ में तब्दील हो जाता है। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सावन-सूखा तालाब पर चारों ओर से अवैध कब्जे कर आशियाने बना लिए गए हैं। तालाब का प्राकृतिक जलमार्ग बंद कर दिया गया है, जिससे पानी का बहाव रुक गया। कुछ लोगों द्वारा रास्ते पर मिट्टी डालकर ट्रैक्टर खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे नाला पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। सुबह-शाम समरसेबल चलने पर पानी और बढ़ ज...