नई दिल्ली, जुलाई 20 -- CJP Parliament March: दिल्ली पुलिस के सारे सुरक्षा इंतजाम सोमवार को तब नाकाम साबित हुए, जब कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का संसद मार्च सच में संसद भवन के पास तक पहुंच गया। कई साल से पुलिस सारे संसद मार्च को संसद मार्ग थाने के पास रोक लेती थी। यह वर्षों बाद हुआ है कि कोई संसद मार्च संसद भवन के पास तक पहुंच गया हो। सुरक्षा बलों ने लोगों को और आगे बढ़ने से रोकने के लिए संसद के सामने रेल भवन और कृषि भवन के गोलंबर के पास लाठीचार्च और आंसू गैस फायर किया है। मार्च के नजदीक आने की जानकारी मिलते ही संसद का गेट सुरक्षा बलों ने बंद कर दिया। संसद के अंदर सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है। जवानों ने कई स्तर का सुरक्षा घेरा बना रखा है। संसद के मानसून सत्र की आज ही शुरुआत हुई है। सदन में पेपर लीक और राम मंदिर से दान चोरी के मसले पर विपक...