नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- मित्सुबिशी (Mitsubishi) अपनी सबसे पॉप्युलर एसयूवी - पजेरो (Pajero) का न्यू जेनरेशन लेकर हाजिर है। कंपनी ने ऑल-न्यू पजेरो को अपना नया फ्लैगशिप मॉडल बनाया है। नई एसयूवी में पुरानी पजेरो की तरह लैडर-फ्रेम चेसिस, डीजल इंजन और 4WD सिस्टम बरकरार रखा गया है, लेकिन अब इसमें पहले के मुकाबले काफी ज्यादा टेक्नोलॉजी, कंफर्ट और प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। नई पजेरो की मैन्युफैक्चरिंग थाइलैंड में होगी और सबसे पहले इसे सेल के लिए थाइलैंड में ही उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद दुनिया के बाकी देशों में भी इसकी एंट्री शुरू होगी। इसकी टक्कर टोयोटा लैंड क्रूजर और निसाम पैट्रोल जैसी बड़ी एसयूवी के साथ होगी। आइए जानते हैं रियल एसयूवी लवर्स की फेवरेट पजेरो के नए जेनरेशन में क्या कुछ है खास।पुराने पजेरो की झलक वाला नया डिजाइन नई पजेरो का डिजाइ...