मेरठ, जून 19 -- मंडौरा गांव आए बहन और बहनोई को सालों ने दोस्तों संग मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में घायल युवक ने अपने साली, दो सालों और उनके दो दोस्तों पर मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने की तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। थाने पर दी तहरीर में थाना खतौली के टिटौडा गांव निवासी विकास ने बताया कि 16 जून को वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल आया था। ससुराल पहुंचने पर किसी बात को लेकर उसकी पत्नी का छोटी बहन से विवाद होने के चलते मारपीट हो गई। वह बीचबचाव कराने लगा तो उसके दो सालों ने पड़ोसी दो दोस्तों के साथ मिलकर उसे और उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर धारधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- रिश्तेदारों पर किया हमला, दो घायल पीड़ित पत्नी को लेकर खतौली अस्पताल पहुंचा और उपचार कराया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया...