नई दिल्ली, मई 30 -- हेमा मालिनी 6 दशक के लंबे शानदार एक्टिंग करियर के बाद अब कुछ ऐसा करने वाली हैं जिसकी फैंस ने कभी उम्मीद नहीं की होगी। एक्ट्रेस अब एक्टिंग के बाद सिंगिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। वह पहली बार लाइव परफॉर्मेंस देने वाली हैं। उनके कॉन्सर्ट का नाम है द ड्रीम गर्ल डायमंड जुबली कॉन्सर्ट। दिलचस्प बात यह है कि यह एक स्पेशल चैरिटी इवेंट होगा जिसे सिने एंड टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन ऑर्गेनाइज कर रहे हैं।कब है कॉन्सर्ट यह कॉन्सर्ट 10 जुलाई को होगा जिसका कॉन्सेप्ट है द फॉर्मेट ऑफ लेजेंड की कहानी, लेजेंड की जुबानी। यह एक ग्रैंड म्यूजिकल इव्निंग होने वाली है।हेमा की जर्नी सुनेंगे फैंस हेमा के फैंस को पहली बार उनकी सिनेमैटिक जर्नी को उनकी आवाज में लाइव सुनने को मिलेगा। वह अपनी फिल्मों के कुछ यादगार गानों को गाने वाली हैं और साथ ही ...