हाथरस, जून 19 -- हाथरस ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मौहारी में तैनात सहायक अध्यापक का अपने साले से पारिवारिक विवाद चल रहा है। पिछले दिनों आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया गया। विद्यालय के हेड मास्टर ने शिक्षक के जेल चले जाने की जानकारी बीईओ हाथरस को दी।

निलंबन की प्रक्रिया बीईओ की रिपोर्ट पर अब बीएसए ने आरोपी शिक्षक को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी, हाथरस भुवन प्रकाश को पिछले दिनों प्रधानाध्यापक तहजीब अली ने अवगत कराया कि उनके विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक पारस कुमार सैंगर जिनका अपने साले से पारिवारिक विवाद होने के कारण पुलिस ने 16 जून को जेल भेज दिया गया है।

बीएसए का आदेश बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर अब बीएसए रणवीर सिंह ने सहायक अध्यापक को रिपोर्ट के आधार पर निलंबित कर दिया है। बीएसए रणवीर सिंह ने जारी निलंबन आदेश ...