साले ने जीजा पर हथौड़े से किया हमला, हालत गंभीर
मेरठ, अप्रैल 26 -- कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पत्नी को मारने की धमकी देने पर नाराज साले ने अपने ही जीजा पर हथौड़े से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। कंकरखेड़ा के जस्सू मोहल्ला निवासी महमूद का अपनी पत्नी से पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। शनिवार दोपहर एक बार फिर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। मामला बिगड़ता देख महिला ने अपने भाई सलमान को घर बुलाया, ताकि विवाद को शांत कराया जा सके। यह भी पढ़ें- धारदार हथियार से महिला पर हमला, हालत गंभीर-दो आरोपी गिरफ्तार, छापेमारी जारी बातचीत के दौरान महमूद ने अपनी पत्नी को उसके भाई के सामने ही धमकी दे दी। इस बात से सलमान का गुस्सा भड़क गया और उसने पास में रखा हथौड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.