लखनऊ, मई 26 -- लखनऊ। गुड़ंबा में पारिवारिक विवाद में साले ने जीजा पर चापड़ से हमला कर दिया। जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। निशातगंज पांचवीं गली निवासी मो. राशिद सिद्दीकी ने बताया कि वे सोमवार देर रात कल्याणपुर शिवानी विहार स्थित ससुराल गए थे। वहां छह वर्षीय बेटा इब्राहिम नानी के साथ छत पर गया था। साला इम्तियाज बच्चे की पिटाई करने लगा। राशिद ने विरोध किया तो इम्तियाज ने चापड़ से हमला कर दिया। उनके सिर और हाथ पर चोट लगी।Rs. इंस्पेक्टर गुड़ंबा अंजनी कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...