मुरादाबाद, फरवरी 28 -- Moradabad Murder News: यूपी के मुरादाबाद में शुक्रवार की शाम को हुई महिला जज के पिता और कारोबारी के सनसनीखेज मर्डर की वजह सामने आ गई है। कारोबारी की हत्या का आरोप असद के ही साले हिस्ट्रीशीटर जफर पर लगा है। पुलिस के अनुसार जफर हुसैन ने दिसंबर माह में मोहम्मद असद से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रकम न देने पर ही उसने योजनाबद्ध तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिया है। जिसका मुकदमा मझोला थाने में दर्ज है। इसके अलावा जफर के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में उसके सगे भाई मुजाहिद ने भी धोखाधड़ी और जालसाजी कर मकान पर कब्जा करने का मुकदमा दर्ज करा रखा है। वारदात के समय मोहम्मद असद अपने बड़े साले मुजाहिद के साथ स्कूटी से तरावीह पढ़ने लाल मस्जिद जा रहे थे। इसी बीच छोटा साला जफर आया और जीजा के कनपटी पर सटाकर गोली चला दी। हत्याकांड के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.