गाज़ियाबाद, सितम्बर 9 -- लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में जीजा ने साले को न्यायालय में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अंकुर विहार थाना क्षेत्र की राहत एनक्लेव कॉलोनी निवासी शारूक के जीजा फिरोज ने 14 मार्च शाम को चाकू से हमला कर दो सालों को घायल कर दिया था। शारूक ने बताया कि उन्होंने अंकुर विहार थाने में जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उन्होंने बताया कि चार माह बाद हमलावर जीजा को सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई थी। आरोप है कि 18 अक्टूबर को जीजा के साथ एक महिला बुरके में जा रही थी। उसी समय जीजा ने उसे न्यायालय में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने मामले की शिकायत अपने भाईयों से कर जीजा क...