नई दिल्ली, मार्च 11 -- Lucknow News: यूपी के लखनऊ में चिनहट पुलिस की सक्रियता और जागरुक राहगीरों के कारण सोमवार रात अयोध्या रोड पर चार साल की बच्ची के साथ एक बड़ी वारदात होते बची। दरअसल बाराबंकी निवासी एक व्यवसायी अपनी पत्नी और चार साल की बच्ची के साथ देवा रोड स्थित लान में साले के तिलक समारोह में शामिल होने आए थे। पति-पत्नी खाना खा रहे थे इस बीच बच्ची को एक नशेबाज युवक उठा ले गए। करीब तीन घंटे बाद पुलिस और राहगीरों की सक्रियता से बच्ची को बरामद कर नशेबाज युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। परिवारीजनों ने पुलिस और राहगीरों का आभार व्यक्त किया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक बाराबंकी के रामसनेही घाट इलाके में निहाल पूरे गांव के रहने वाले अनुराग यादव व्यवसायी हैं। सोमवार को वह पत्नी और चार साल की बेटी के साथ देवा रोड स्थित उमंग लॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.