नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- यूपी के संभल में दो साल पहले हुए साले टीटू चौधरी के हत्याकांड से जुड़े बहनोई विक्रम चौधरी की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। टीटू की हत्या की साजिश रचने और डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देने का विक्रम पर आरोप था। बनियाठेर थाना क्षेत्र में मोहम्मदपुर काशी के पास फरीदपुर मार्ग पर मुर्गी फार्म के नजदीक उसका खून से लथपथ शव मिला। एक गोली सिर में तो दो सीने में लगी थीं। शव के पास एक बाइक भी बरामद हुई है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। मंगलवार को फरीदपुर रोड से गुजर रहे राहगीरों ने मुर्गी फार्म के पास युवक का शव पड़ा देखा। उसकी पहचान नरौली निवासी विक्रम चौधरी के रूप में हुई। विक्रम की शादी करीब नौ साल पहले नरौली निवासी टीटू चौधरी और अंकुश की बहन सविता से हुई थी। विक्रम के सिर और सीने म...