वाराणसी, अप्रैल 11 -- वाराणसी में एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के अमिनी गांव में देवर ने अपनी ही भाभी की बेरहमी से कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग सहम गए। मृतका की पहचान पूनम पटेल (28) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी देवर अजीत पटेल (28) ने गुस्से में आकर पूनम पर ताबड़तोड़ वार किए। उसने कुल्हाड़ी से सिर, गर्दन और पैर पर कई बार हमला किया। हमले की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूनम का एक पैर कटकर अलग हो गया। गंभीर रूप से घायल पूनम काफी देर तक तड़पती रही और अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घर में खून से लथपथ मिली पूनम की लाश वारदात के बाद आरोपी मौके पर ही बैठा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.