नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- जयपुर में एक युवक ने सुसाइड करने से ठीक पहले ऐसा वीडियो बनाया, जिसने उसकी मौत की जांच को नया मोड़ दे दिया। युवक ने वीडियो अपनी भाभी को भेजा और उसमें अपनी पत्नी की बहन और उसके पति को मौत के लिए जिम्मेदार बताया। वीडियो देखने के बाद परिवार ने युवक के दोस्त को तुरंत उसके कमरे पर भेजा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दोस्त कमरे में पहुंचा तो युवक पंखे से लटका मिला। घटना 1 अक्टूबर की दोपहर मानसरोवर के शिप्रापथ थाना क्षेत्र स्थित पटेल मार्ग की है। मृतक की पहचान मोहम्मद नसीरुल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के मधुबनी का रहने वाला था और पटेल मार्ग पर किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर उसकी साली और साढू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दोपहर 1:06 बज...