चित्रकूट, अप्रैल 7 -- चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने अपनी बहन, बहनोई व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर गालीगलौज, मारपीट व छेंड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि सोमवार को उसके पिता के गेस्ट हाउस में इन सभी ने उसके साथ मारपीट की। उसके सोने की चेन छीन ली। बहनोई ने उसके साथ छेंडखानी की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। बताते हैं कि दोनो पक्षों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। कई बार एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत भी कर चुके है। प्रभारी निरीक्षक रैपुरा आशुतोष तिवारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...