हाजीपुर, अप्रैल 8 -- सहदेई बुजुर्ग। सं.सू . चांदपुरा थाना क्षेत्र के माधोपुर गजपति गांव स्थित नागदेव राय के भूमि पर लगे एयरटेल के टॉवर पर मंगलवार की शाम लगभग 7:30 बजे चढ़ गया और अपनी साली से ही शादी कराने की जिद्द पर अड़ा है। इसकी सूचना मिलते ही चांदपुरा एवं देसरी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को नीचे उतारने का प्रयास शुरू कर दिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक चांदपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर रामराय निवासी राजकुमार शर्मा जो दो बच्चे का पिता है। वह मंगलवार की देर शाम मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया, और अपनी साली से शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई, अंधेरा होने के कारण टॉवर पर चढ़े हुए युवक का सही से चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है, हालांकि उसके पास जो मोबाइल है, उससे प्रशासन ने जब ...