बुलंदशहर, मार्च 26 -- मोहल्ला खीरखानी में पत्नी के घर से जाने के बाद साली की चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपी जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मोहल्ला खीरखानी निवासी इशाक ने बताया कि वह राज मिस्त्री है। बुधवार की शाम को उनकी पत्नी नजमा (42 वर्ष) घर पर थी। उनकी पुत्र वधू घर में अंदर रसोई में खाना बना रहीं थीं। इसी दौरान घर के बाहर शोर की आवाज आई। घर के बाहर आकर देखा, तो उनकी साली पमिया का पति मुस्तकीम निवासी इस्लामाबाद उनकी पत्नी नजमा से झगड़ा करते हुए अभद्रता कर रहा है। इसी दौरान आरोपी साढ़ू ने उनकी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। जिसे देख इशाक ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाला बेटे जीशान का दोस्त अफजल वहां आ गया। अफजल ने आरोपी के हाथ को पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी ने अफजल के कान पर भी हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया।...