मधुबनी, फरवरी 26 -- झंझारपुर/अंधराठाढ़ी। अड़रिया संग्राम थाना क्षेत्र के अड़रिया ओवरब्रिज के पास एनएच-27 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के शिवा रामपुर गांव निवासी सुनील पासवान (30) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार सुनील पासवान गुरुवार की देर शाम मधेपुर के टारडीहा गांव में अपनी साली की शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अररिया संग्राम में ओवरब्रिज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक और मृतक का शव दोनों लावारिस अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा। पोस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.