दरभंगा, मई 1 -- संजय लाला,दरभंगा। अलीनगर बेनीपुर मुख्य मार्ग के बेलता घाट पुल के डिवाइडर से टकराने के कारण गुरुवार की दोपहर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के गनौन निवासी मिश्री मुखिया के पुत्र छोटे मुखिया (32) के रूप में की गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में मौजूद मृतक के बहनोई मुकेश कुमार ने बताया कि छोटे मुखिया अपनी साली के शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से बहेड़ा थाना क्षेत्र के सूहत के लिए निकले थे। रास्ते में वे हादसे का शिकार हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनको अलीनगर पीएचसी पहुंचाया। उनकी नाजुक हालत की देखते हुए उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.