बदायूं संवाददाता, फरवरी 21 -- शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित विवाह समारोह के दौरान एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। अपनी साली की शादी में शामिल होने आए एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिलने के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है।विवाह कार्यक्रमों के बीच से हुआ था लापता जानकारी के अनुसार, मृतक युवक जनपद बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के उतरना गांव का निवासी था। वह अपनी पत्नी के साथ जैतीपुर स्थित अपने ससुराल में साली के विवाह समारोह में शामिल होने आया था। गुरुवार देर रात जब घर में शादी की रस्में और दावत चल रही थी, तभी युवक अचानक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रात में उसका कोई सुराग नहीं ...