इटावा औरैया, मार्च 8 -- इटावा। रिश्ते के जीजा ने 16 वर्षीय किशोरी की ईंट से कुचलकर और धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद आरोपी ने कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया।सैफई थाना क्षेत्र के नगला सुभान गांव निवासी सुनैना कक्षा 11 की छात्रा थी। आरोप है कि 4 मार्च को होली के दिन उसका रिश्ते का जीजा विजय उसे बहलाकर दिल्ली ले गया और वहां मंदिर में शादी करने का दावा किया। परिजनों का कहना है कि आरोपी ने शादी की फोटो-वीडियो भी भेजे थे। किशोरी की मां के कहने पर विजय उसे वापस इटावा लेकर आया। लेकिन कोतवाली क्षेत्र के करनपुरा में शनिवार देर रात उसने ईंट से सिर कुचलकर और धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद कोतवाली पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.