हजारीबाग, मई 15 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ के जोबर पंचायत अंतर्गत बंदखारो विधायक मोड़ निवासी 45 वर्षीय खेमलाल महतो पिता अनंतलाल महतो उर्फ खढ़र महतो की शुक्रवार को वज्रपात से मौत हो गई। घटना प्रखंड के गाल्होबार पंचायत अंतर्गत सपमरवा गांव में हुई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि खेमलाल महतो की भाई की साली का गंभीर बीमारी की वजह से शुक्रवार की सुबह निधन हो गया था। वह सपमरवा गांव की रहने वाली थी। सूचना मिलने के बाद उनकी अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वे सपमरवा गए थे। दोपहर बाद श्मशान घाट में मृतका का अंत्येष्टि कार्यक्रम चल रहा था कि इसी बीच अचानक मौसम ने करवट ली और हल्की बूंदा-बांदी के बीच वज्रपात की घटना हुई। जिसकी चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। वहीं, इस घटना में सपमरवा निव...