पटना, दिसम्बर 22 -- सालिमपुर कांड में अवैध तरीके से पुलिस द्वारा की गई 13 लोगों की गिरफ्तारी को लेकर बाढ़ के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम राम मनोहर चौधरी ने गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष अर्चना कुमारी सिंह और विवेचना पदाधिकारी सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह को शोकॉज जारी किया है। यही नहीं, किशोर को जबरन बालिग बताकर कोर्ट में पेश करने को लेकर भी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कड़ी टिप्पणी की गई है। पुलिस के सबूत को दरकिनार करते हुए कोर्ट ने सभी अभियुक्तों को रिहा करने का आदेश दिया है।वहीं, सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए गाइडलाइन को अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारियो को अवगत कराने का निर्देश ग्रामीण एसपी और एसडीपीओ को दिया गया है। जानकारी के अनुसार सालिमपुर थाने के लखीपुर निवासी किसान कन्हैया शर्मा की हत्या को लेकर पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर हमला...