मुरादाबाद, मई 27 -- मुरादाबाद। रेती मोहल्ला स्थित बृहस्पति देव मंदिर में एकादशी पर तुलसी सालिग्राम और तुलसी माता का पूजन किया गया। मौजूद श्रद्धालुओं को तुलसी के पौधे भेंट किए गए। कथा व्यास विष्णु शर्मा ने कहा भगवान विष्णु प्रसन्न होने पर भक्तों की मनोरथ पूर्ण करते हैं। इस अवसर पर सालिग्राम को 51 किलो दूध से स्नान कराया गया। दीप दान कराया गया। देर तक भजन कीर्तन होता रहा। सानिध्य संरक्षिका एवं गुरु माता मिथलेश शर्मा का रहा। मुन्नी अग्रवाल, मंजू गुप्ता, पूजा शुक्ला, राखी गुप्ता, शालिनी गुप्ता, श्रद्धा शर्मा, कल्पना गुप्ता, सरोज देवी, रेनू अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल,राशि रस्तोगी, इंदु रस्तोगी, पूनम शुक्ला आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Padmimi Ekadashi 2026: पद्मिमी एकादशी की शाम कर लें ये 3 काम, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...