फिरोजाबाद, जनवरी 25 -- थाना सिरसागंज क्षेत्र में एक गांव में रहने वाली युवती को उसके पड़ोस में ही रहने वाले व्यक्ति का साला बहला-फुसला कर ले गया। युवती के परिजनों को पहले उसका जीजा वापसी का आश्वासन देता रहा, अब धमकी दे रहा है। पीड़ित पिता ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना सिरसागंज में रहने वाले राजबहादुर के यहां पर उसके साले सोनू का आना-जाना रहता था। इस दौरान ही उसने पड़ोस में रहने वाली युवती को अपनी बातों में फंसा लिया। पिछले दिनों वह गांव से उस युवती को बहला-फुसला कर ले गया। जब युवती को परिजनों को इस संबंध में जानकारी मिली तो वह उसकी तलाश में जुट गए। इस दौरान राजबहादुर के साले द्वारा बेटी को बहला-फुसला कर ले जाने की जानकारी मिली तो वह राजबहादुर के घर पर पहुंचे। उससे जब उसकी बेटी के संबंध में पूछा तो राजबहादुर एवं उसकी पत्नी लक्ष्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.