साला-बहनोई मिलकर चुराते थे बाइक, चार गिरफ्तार
पटना, अप्रैल 20 -- फुलवारी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दिलचस्प है कि इस गिरोह को साला-बहनोई दोनों मिलकर चलाते थे। पुलिस ने चोरी की नौ बाइक और 21 मोबाइल फोन भी बरामद किया है। हालांकि, गिरोह का एक सदस्य भागने में सफल रहा। गिरफ्तार में आया मो. अरशद उर्फ शदाब उर्फ अरशद डी गिरोह का सरगना है। उसपर हत्या, लूट, डकैती समेत 20 संगीन मामले दर्ज हैं। इसके अलावा मो. आमिर (नौसहा), शाहिद (नया टोला), मो. नौशाद (लाल मियां दरगाह के पास) को गिरफ्तार किया गया है। सभी फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार बाइक चोरी का 15 अप्रैल को दर्ज मामले में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नोहसा इमली तल इलाके म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.