रांची, अप्रैल 13 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के सालहन गांव में झूलन कार्यक्रम के साथ पारंपरिक मंडा पूजा हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गई। इस अवसर पर रात्रि जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें बंगाल के छऊ कलाकारों और मिनी डिस्को नृत्य पार्टी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। सालहन के स्थानीय छऊ नृत्य दल ने भी आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। झूलन कार्यक्रम के दौरान भगवान पर चढ़ाए गए फूलों को अपने आंचल में लेने के लिए महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। इस पारंपरिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही, जिससे पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रिझू नायक, डुमेश्वर चौधरी, शिबू मु...