रामनगर, अगस्त 25 -- रामनगर। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 25 अगस्त को अल्मोड़ा जिले के सालम जैंती इलाके में हुए विद्रोह के संग्रामियों को राजकीय इंटर कॉलेज ढेला में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से याद किया गया। मंगलवार सुबह हुई सभा में मानसी, रोशनी, भावना, खुशी, प्रिंस, जतिन, लोकेश की टीम ने उस दौर में सालम के संग्रामी प्रताप बोरा द्वारा लिखित गीत उठो, हिटो ददा भूलियो...का सामूहिक वाचन किया। अंग्रेजी प्रवक्ता नवेंदु मठपाल ने उस क्रांति के बाबत जानकारी देते हुए बताया कि भारत छोड़ो आंदोलन में कुमाऊं के जनपद अल्मोड़ा में स्थित सालम पट्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...