कटिहार, जून 6 -- सालमारी, एक संवाददाता सालमारी पुलिस ने 50 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को धर दबोचा। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- कटिहार : शराब और स्मैक तस्करी के खिलाफ तीन कार्रवाई, चार तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...