कटिहार, मई 24 -- सालमारी, एक संवाददाता सालमारी थाना की पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 48 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की तस्करी की जा रही है। इसके बाद दीघलिया दक्षिण टोला में छापेमारी अभियान चलाया।कार्रवाई के दौरान एक बाइक पर लदी कुल 48 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। हालांकि पुलिस को देखते ही तस्कर मौके से फरार हो गया।थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने बताया कि बरामद शराब और बाइक को जब्त कर लिया गया है। तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार तस्कर की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...