बिजनौर, जून 23 -- शहर कोतवाली के ग्राम सालमाबाद में सोमवार शाम भात लेकर पहुंचे एक पक्ष के लोगों के डीजे पर कथित रूप से दूसरे पक्ष के कुछ लोगों द्वारा पथराव किए जाने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। घटना में कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि एक बाइक में तोड़फोड़ किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। घटना से दलित समाज के लोगों में रोष फैल गया और उन्होंने थाने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। यह भी पढ़ें- सालमाबाद में भात लेकर पहुंचे बारातियों के डीजे पर पथराव, तनावघटना का विवरण जानकारी के अनुसार गांव सालमाबाद निवासी स्वर्गीय परमाले के पुत्र सतीश के विवाह समारोह के तहत सोमवार को मंडा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। फतेहपुर गढ़ी से परिजन और रिश्तेदार भात लेकर डीजे के साथ गांव पहुंचे थे। आरोप है कि जब डीजे बजाते हुए भाती पंकज पुत्र देव के घ...