सालभर में 3.5 करोड़ की बाइक चोरी, बरामदगी 10 प्रतिशत से भी कम
जमशेदपुर, मई 23 -- शहर में वाहन चोरों का नेटवर्क लगातार मजबूत होता जा रहा है, जबकि पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। एक वर्ष में करीब 610 बाइक चोरी हो चुकी हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 3.5 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 400 से अधिक बाइक ऐसी हैं, जो फाइनेंस या किस्त पर खरीदी गई थीं। चोरी के बाद अब वाहन मालिक एक तरफ बैंक की किस्त भर रहे हैं तो दूसरी तरफ पुलिस और बीमा कंपनी के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। आंकड़ों के अनुसार, जिले में हर दिन औसतन दो से तीन बाइक चोरी हो रही है। इसके बावजूद बरामदगी की दर 10 प्रतिशत से भी कम है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक वर्ष 2025-26 में दर्ज 610 मामलों में केवल 56 बाइक ही बरामद की जा सकी है। इनमें भी कई वाहन दूसरे जिलों से बरामद हुए, जबकि स्थानीय स्तर पर सक्रिय गिरोह अब भी पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.