मैहर, अप्रैल 18 -- मध्यप्रदेश में मैहर जिले में कोतवाली थाना अंतर्गत पटेहरा तालाब में शनिवार को एक दिल दुखा देने वाला हादसा हो गया। भाई की बरसी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के लिए चार किशोरियां और युवतियां तालाब में डुबकी लगाने गईं थीं, इस दौरान वे गहरे पानी में उतर गईं और डूबने लगीं। जिसके बाद इस हादसे में एक 10 वर्षीय किशोरी पूनम और 20 वर्षीय युवती आँचल की मौत हो गई, जबकि दो अन्य का अस्पताल में उपचार जारी है। इस घटना के पीछे की जो कहानी सामने आई है, वह बेहद मार्मिक है। सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मृतका आँचल चौधरी के भाई की एक साल पहले इसी तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। शनिवार को उसी भाई की बरसी का कार्यक्रम था और घर में अनुष्ठान की तैयारियां चल रही थीं। इसी कार्यक्रम के लिए परिवार की महिलाएं और बच्चे पटेहरा तालाब में दाल धोने...