उन्नाव, मार्च 24 -- उन्नाव, संवाददाता। सालभर तो बिजली निगम को उपभोक्ताओं से वसूली करने का ख्याल नहीं आया। अब वित्तीय वर्ष के आखिरी माह में उन पर बकाया वसूली का बोझ डाला जा रहा है। अब करीब सवा पाँच करोड़ रुपये के बकाया की वसूली के लिए प्रीपेड उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। साढ़े 11 हजार उपभोक्ताओ की सूची भी तैयार है पर इस पर उपभोक्ता खफ़ा है। वह इस प्रणाली को गलत ठहरा रहे। कहते है, की कितना बकाया है, कैसे स्मार्ट मीटर से भुगतान होगा, इसकी कोई जानकारी खण्ड व अभियंताओ के द्वारा सार्वजनिक भही की जा रही। जिले में कुल 5.22 लाख विद्युत कनेक्शन हैं, जिनमें से 32 हजार कनेक्शन पूरी तरह प्रीपेड प्रणाली में परिवर्तित हो चुके हैं। विभाग ने पहले चरण शहर व शुक्लागंज से जुड़े स्मार्ट धारकों की बत्ती बकाए पर काटी। बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद भी इनस...