जमशेदपुर, मार्च 1 -- पटमदा के लावा टोला सालबनी दिशोम जाहेर गाड़ में माझी पारगना माहाल बारहा दिशोम पटमदा के तत्वावधान में शनिवार को बाहा बोंगा पर्व (त्योहार) धूमधाम से मनाया गया। नायके बाबा (पुजारी) पूर्ण हेंब्रम एवं सहयोगी छूटुराम सोरेन ने गांव की खुशहाली की कामना करते हुए जाहेरस्थान में पूजा संपन्न कराई। मन्नतें पूरी होने पर ग्रामीणों ने मुर्गा और बकरे की बलि चढ़ाई। इसके बाद लोगों के बीच प्रसाद (सोड़े) का वितरण किया गया। इसमें बारहा दिशोम, धाड़ दिशोम व मान दिशोम तीनों दिशोम क्षेत्र के बाहा एनेज दल के सैकड़ों महिला - पुरुषों ने देर शाम तक नृत्य किया। मान दिशोम जामिरा, धाड़ दिशोम जादूगोड़ा एवं बारहा दिशोम गाड़ीग्राम की टीम ने मनमोहक प्रस्तुति भी दी। जिला पार्षद प्रदीप बेसरा ने बताया कि बाहर से आने वाली दोनों टीमों ने सिर्फ बस का किराया लेक...