सालतर में कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती
देवघर, अगस्त 21 -- करौं,प्रतिनिधि। गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बैनर तले करौं प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रदेव दास के नेतृत्व में प्रखंड के सालतर गांव में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 82 वीं जयंती सादे समारोह में आयोजित कर मनाई गई। जिसमें गोविन्दपुर, डुमतर, दुबरा, डिण्डाकोली, करौं,आलमपुर, जांत, सीरियां आदि गांवों से आए दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं ने उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के तस्वीर पर फूल-माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धनंजय पाण्डेय ने राजीव गांधी को स्मरण करते हुए केक काटा। राजीव गांधी के जीवनी पर प्रकाश डालते कहा कि भारत में राजीव गांधी सूचना क्रांति के प्रणेता माने जाते हैं और उन्होंने ही कम्प्यूटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.