रुडकी, मई 16 -- लक्सर, संवाददाता। दोस्त की शादी की सालगिरह में शामिल होने गए युवक पर दो भाइयों ने लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नगला खिताब गांव निवासी प्रमोद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 11 मई शाम के लगभग सात बजे उसका बेटा मिंटू गांव के ही अपने मित्र आजाद की शादी की वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जहां गांव के ही आजाद के अन्य साथी भी आए हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...