किशनगंज, जनवरी 7 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज-ठाकुरगंज पथ पर सालकी के पास मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई व एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मो. इरफान (24) सदर थाना क्षेत्र के छतन टोला निवासी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक मो. इरफान अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से घर से बेलवा जा रहे थे। तभी ठाकुरगंज की ओर से आ रही ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। ठोकर से युवक मो. इरफान की मौके पर ही मौत हो गईं। एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलने पर किशनगंज सदर थाना की पुलिस और यातायात थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना का कारण कोहरा बताया जा रहा है। बताया जाता है की जब घटना घटित हुई उस समय सड़क ...