भभुआ, दिसम्बर 12 -- हर व्यक्ति को बिना किसी वित्तीय कठिनाई के गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पर चर्चा स्वास्थ्य अधिकार-सेवा, बीमा योजना तक पहुंच सुनिश्चित करने को मार्गदर्शन भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर शुक्रवार को सदर अस्पताल में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस मनाया गया। हर व्यक्ति को बिना किसी वित्तीय कठिनाई के गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच मिले, जो एक मौलिक मानवाधिकार है के बारे में बताया गया। प्रधान जिला जज सह प्राधिकार के अध्यक्ष अनुराग के निर्देश पर कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनके स्वास्थ्य संबंधी कानूनी अधिकारों, बीमा योजनाओं और चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कानूनी मार्गदर्शन प्रदान करना था। सदर अस्पताल में स्थापित कानू...