सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे 11 लोग गिरफ्तार
मेरठ, जून 9 -- थाना लालकुर्ती पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए बेगमपुल स्थित नाला रोड से 11 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सोमवार को चेकिंग अभियान के दौरान सभी आरोपी खुले में शराब पीते मिले। इसके बाद पुलिस उन्हें मौके से पकड़कर थाने ले आई। गिरफ्तार आरोपियों में सोनू उर्फ मेहताब, नवीन सोनकर, आदेश कुमार, मोनू, अमित चार्ल्स, आकाश सिंह ठाकुर उर्फ विपिन, वसीम, गोलू ठाकुर, शहीद अहमद, सौरभ कुमार और नरेन्द्र शामिल हैं। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में थाना लालकुर्ती पुलिस टीम द्वारा की गई। यह भी पढ़ें- सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे 11 लोग गिरफ्तार यह भी पढ़ें- मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: छापामारी में अवैध शराब बरामद, 11 अभियुक्त गिरफ्तार यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.