नोएडा, जून 12 -- नोएडा। पुलिस ने सेंट्रल नोएडा जोन में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 414 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी को सख्त चेतावनी के बाद थाने से छोड़ दिया गया। सेंट्रल नोएडा जोन के सभी थानों में गुरुवार को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। बीते पांच दिनों में एक हजार से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई जिले के तीनों जोन में हो चुकी है। पुलिस ऐसे स्थानों पर विशेष चेकिंग कर रही है जहां खुलेआम लोगों के शराब पीने की शिकायतें मिली थीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कई लोग ऐसे पकड़े गए हैं, जो शराब के नशे में गाड़ी चला रहे थे। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...