हरदोई, मार्च 3 -- हरदोई। हरदोई मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल के मुख्य गेट के पास एक युवक को सार्वजनिक रूप से मुर्गा बनाकर उसकी पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनकी शहर में व्यापक चर्चा हो रही है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पहला वायरल वीडियो करीब एक मिनट 17 सेकंड का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ लोग युवक को पकड़कर मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आसपास खड़े तमाशबीनों की भीड़, खड़ी गाड़ियां और पास में प्राइवेट एंबुलेंस नजर आ रही है। वहीं दूसरा वीडियो लगभग एक मिनट चार सेकंड का है, जिसमें युवक को मुर्गा बनाए जाने का दृश्य स्पष्ट दिखाई देता है। घटना सार्वजनिक स्थान पर होने के कारण लोगों में आक्रोश भी देखा जा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.