महाराजगंज, नवम्बर 10 -- महराजगंज, निज संवाददाता। सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान व नशे में वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए एसपी सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर जिले की पुलिस एंटी चियर्स अभियान को तेज करेगी। इस अभियान के तहत अब न केवल नशे की हालत में वाहन चलाने वालों बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। एसपी के निर्देश पर यातायात व थानों की पुलिस एंटी चियर्स अभियान के तहत पुलिस रात में भी विशेष चेकिंग अभियान फिर से शुरू करेगी। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। हाइवे और मुख्य मार्गों पर नशे की हालत में वाहन चलाने वालों की पहचान के लिए ब्रीथ एनालाइजर का उपयोग पुलिस करना शुरू कर दी है। इससे एक फूंक मारने पर ही पता चल जाता है कि वाहन चालक ने कितनी मात्रा में एल्कोहल का से...