सार्वजनिक स्थान पर अवैध कटान करने वाले तीन गिरफ्तार
मेरठ, मई 28 -- थाना मवाना पुलिस ने इकरामनगर मोहल्ले में सार्वजनिक स्थान पर पशु कटाने करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो छुरी और दाव बरामद कर मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार सुबह थाना मवाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग इकरामनगर मोहल्ले में सार्वजनिक स्थान पर भैंस काटकर उसकी खाल उतार रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए मुजम्मिल निवासी डाकखाने वाली गली, कादिर निवासी मोहल्ला मुन्नालाल तथा तालिब निवासी भैंसा रोड थाना मवाना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कटान में प्रयुक्त दो छुरी और दाव बरामद किया है। थाना मवाना में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.