अलीगढ़, मई 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वाले लोगों के खिलाफ शनिवार रात को पुलिस ने अभियान चलाया। इसके तहत बन्नादेवी पुलिस ने 26 लोगों को खुले में शराब पीते पकड़ लिया। सभी को थाने लाया गया, जिसके बाद उनके खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित, स्वच्छ और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसमें शनिवार रात को बन्नादेवी इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम ने नुमाइश ग्राउंड व उसके आसपास से 26 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 26 लोग गिरफ्तार इनमें हर्षवर्धन, रवि, करन, मोहित, आसिफ, शुभम, रोहित, मोहित, दीपक, राजकुमार, दिनेश...