गुड़गांव, जून 1 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधों पर नियंत्रण पाने के लिए खुले में शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार की गई इस कड़ी कार्रवाई के तहत पिछले एक सप्ताह में पार्कों, पार्किंग स्थलों और सड़कों के किनारे चेकिंग की गई। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों को नशाखोरी का अड्डा बनाने वाले कुल 835 लोगों को काबू किया गया। पुलिस ने साफ किया है कि शहर में कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। गुरुग्राम पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 125 व्यक्तियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में 45 आपर...