अल्मोड़ा, मई 12 -- मुकेश सक्टा, दन्या। शराब पीकर हुड़दंग काटने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को दन्या पुलिस ने जगह-जगह गश्त की। इस दौरान दस लोग सार्वजनिक स्थानों में शराब पीते पकड़े गए। पुलिस को देख लोगों में हड़कंप मच गया। एसओ दिनेश नाथ महंत ने कार्रवाई करते हुए चालान काट दिए। इसके अलावा पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दस अन्य के भी 6500 रुपये के चालान काटे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...