सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 54 लोगों का चालान
गाजीपुर, जून 22 -- दिलदारनगर। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ नगर क्षेत्र में रात्रि पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने प्रमुख बाजारों, चौराहों और मुख्य मार्गों पर भ्रमण कर लोगों से संवाद स्थापित किया तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। गश्त के दौरान सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच भी की। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए गए 54 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। सभी का पुलिस अधिनियम की धारा 292 के तहत चालान किया गया। यह भी पढ़ें- सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वाले 35 का किया चालान थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.