वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी वरिष्ठ संवाददाता पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने होली और रमजान के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का मातहतों को निर्देश दिया है। इसके लिए धर्मगुरुओं, आयोजकों एवं शांति समिति के साथ समन्वय बैठक करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर नमाज नहीं होगी। वह पुलिस लाइन में मंगलवार को बैठक कर रहे थे। इसमें लंबित विवेचना निस्तारण, सुगम यातायात व्यवस्था, आगामी त्योहार आदि की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि होली जुलूस, मटका फोड़ एवं होलिका दहन केवल परंपरागत स्थलों पर ही हों। नई परंपरा, मार्ग परिवर्तन प्रतिबंधित रहे तथा विभागीय समन्वय सुनिश्चित किया जाए। सीपी ने निर्देश दिया कि सभी थाना प्रभारी संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाए रखें तथा असाम...