आगरा, जून 19 -- शहर की सफाई व्यवस्था को प्रभावित करने वाले होटल, रेस्टोरेंट, हलवाई और मिष्ठान विक्रेताओं के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। शुक्रवार को प्रवर्तन दल ने विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने, अतिक्रमण करने और प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग के मामलों में कार्रवाई की। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया गया तथा सड़क किनारे रखे गए काउंटर और ठेल-धकेल भी जब्त किए गए। क्षेत्रीय स्वच्छता एवं खाद्य निरीक्षक (एसएफआई) प्रदीप गौतम ने प्रवर्तन दल के साथ करकुंज रोड क्षेत्र में छापामार अभियान चलाया। अभियान के दौरान बृजभोग स्वीट्स के बाहर सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा एवं खाद्य अपशिष्ट फेंककर गंदगी फैलाते पाए जाने पर प्रतिष्ठान संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया...